इटावा: इटावा पुलिस ने लूटे गए वाहनों को किया बरामद, वाहन स्वामियों ने की पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा
Etawah, Etawah | Dec 8, 2024 इटावा पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटी हुई बाइकें बरामद की, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रविवार शाम 4 बजे इटावा पुलिस लाइन में एसएसपी द्वारा की गई और पूरी घटना का खुलासा किया। वहीं अपने लूटे हुए वाहनों और अन्य सामान को पाकर वाहन स्वामी पेशे से लेखपाल और अध्यापक ने एसएसपी और इटावा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है।