चितरंगी: अकौरी गांव निवासी प्रेमी युगल ने जंगल में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकौरी निवासी एक प्रेमी युगल गांव के ही जंगल में एक साथ फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया है आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है।वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक ग्राम अकौरी निवासी है जो गांव के ही समीपी जंगल के पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।