लहलादपुर: इसुआपुर बाजार में बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार
सारण के इसुआपुर बाजार पर 28 जुलाई को बरामद अज्ञात महिला के शव मामले में सफल उद्भेदन करते हुए सारण एसपी ने खुलाशा किया है। गुरुवार की रात्री आठ बजे एसपी कुमार आशिष ने बताया कि उक्त महिला के हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी उक्त मामले में उसके प्रेमी पुरसौली निवासी नितिश कुमार व शामपुर निवासी लड्डु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।