सिराथू: लखनऊ में छात्रों पर बर्बरता मामले के खिलाफ सैनी चौराहे पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का पुतला दहन किया
मंगलवार की शाम कौशांबी जिले के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सैनी चौराहा पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लखनऊ में छात्रों के साथ लाठी चार्ज की घटना हुई है जो निंदनीय है।अन्य कई तरीके के गंभीर आरोप भी लगाए हैं और कहा की विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।