हिलसा: मकुन्न बिगहा निवासी एक व्यक्ति ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी सुमित कुमार को दिया आवेदन
Hilsa, Nalanda | Jul 29, 2024 सोमवार को हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के मकुन्न बिगहा गांव के अनुग्रह नारायण वर्मा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी को आवेदन देने का काम किया है जिसमें बताया है कि बीते 25 जुलाई को ही कुछ लोगों के द्वारा खेत पटवन से मना करने पर उसके पिता महेंद्र प्रसाद को गला काट कर हत्या करने का प्रयास किया गया है।