हिलसा: हिलसा के एसडीओ प्रवीण कुमार पहुंचे दमोदरपुर गांव, पानी की किल्लत को लेकर लिया जायजा
Hilsa, Nalanda | Jul 28, 2024 हिलसा प्रखंड के कोरामा पंचायत के दमोदरपुर गांव में पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों एसडीओ एवं पीएचइडी कार्यपालक अभियंता का शनिवार को घेराव किया था। एसडीओ प्रवीण कुमार दमोदरपुर गांव में पहुंच कर जायजा लिया। चार चापाकल एवं मिर्जापुर के वॉटर टैंकर से तीन स्थानों पर कुल 20 नल लगाने को कहा।