हिलसा: सुर्य मंदिर तालाब पर घर के बाहर खड़ी बाइक की हुई चोरी, सीसीटीवी में करतूत कैद
Hilsa, Nalanda | Jul 28, 2024 बाइक चोरी की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है वैसे में हिलसा शहर के सुर्य मंदिर तालाब पर घर के आगे खड़ी एक बाइक की चोरी अज्ञात चोर के द्वारा कर लिया गया है। जिसकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाइक चालक राहुल कुमार ने बताया कि वह अपना बाइक घर के आगे खड़े किए थे। रविवार की सुबह देखा तो बाइक गायब था। प्राथमिक की दर्ज करने के लिए थाना मे आवेदन दिया है।