गभाना पुलिस के अनुसार कश्मीर के पुलगांव निवासी किफायत ट्रक चालक हैं। बुधवार की रात में करीब नौ बजे गभाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव भांकरी के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। जिस पर चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके टायर बदल रहे थे। इसी दौरान गभाना की ओर से अलीगढ़ जा रहे कोमला निवासी राजकुमार की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।