रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में हाईवे पर वाहन खड़े करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने आज कार्यवाही की है। जिसके चलते पुलिस ने आज 15 वाहन चालकों के चालान काटे है। हाईवे पर वाहन खड़ा करने के बाद वाहन चालक अपने काम से चले जाते थे। जिस कारण यहां लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते आज पुलिस के द्वारा यह कार्यवाही की गई है।