चुनार क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों, चट्टी, चौराहों पर बालिकाओं और महिलाओं को संकट के समय में सुरक्षा प्रदान करने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि जब संकट पड़े तो इन नंबरों का प्रयोग करें। जिससे तत्काल उन्हें पुलिस की सहायता मिल सके।