मानपुर: ग्राम हरदुआ में कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, करीब 1 दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर, पुलिस मौके पर
ग्राम हरदुआ मे शाम करीब 6:30 बजे एक कार और ऑटो वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई है।जिससे इस भीषण दुर्घटना ऑटो मे सवार करीब 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमे दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी पर पहुंची अमरपुर चौंकी पुलिस ने मामूली रूप से घायलो को CHC अमरपुर और गंभीर रूप से घायलो को CHC बरही जिला कटनी मे भर्ती कराया है।