पटना ग्रामीण: पटना: खाजेकला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, SSP कार्तिकेय शर्मा ने दी जानकारी
खाजेकला थाना पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से दो युवकों के हाथ में हथियार लहराने का फोटो भेज कर यह जानकारी दी गई थी कि यह दोनों युवक दुल्ली घाट स्थित चाय दुकान पर अवैध हथियार के साथ बैठे हैं।इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से एक पिस्टल जिसके मैगजीन में पांच गोली लोड थी बरामद की गई।