सिवनी में कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साइबर तहसील, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और डायवर्जन से जुड़े मामलों की समीक्षा कर तय समय-सीमा में निपटाने के लिए कहा।