नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम भर्रा मोड़ के निकट बाइक व साइकिल की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों चालक घायल हो गए। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को भर्रा मोड पर अचानक बाइक व साइकिल की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों चालक घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।