धनौरा: टेवा फैक्ट्री के सामने अधिवक्ता व पालिका कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज होने के बाद कर्मियों ने किया हंगामा
गजरौला में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर अधिवक्ता से रुपये छीनने का भी आरोप है। रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में मंगलवार की दोपहर पालिका कर्मियों ने थाने का घेराव किया तथा अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।