लखीमपुर: बांग्लादेश हिंदुओं पर अत्याचार व कोलकाता कांड मामले में हिन्दू रक्षा समिति ने शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली पदयात्रा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार और कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में शुक्रवार को हिंदू रक्षा समिति के द्वारा लखीमपुर शहर के मुख्य मार्गों पर पदयात्रा निकाली गई ह। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सदर विधायक योगेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर ईरा भी पदयात्रा में शामिल हुई हैं।