औरैया: पीएम की दूरदर्शी पहल, भारत 2047 अभियान को जिलाधिकारी के निर्देशन में सफल बनाने की तैयारी तेज
जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी ने रविवार शाम 4 बजे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस दिशा में शासन स्तर से समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान की शुरूआत की जा रही है।