बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय 🌱
जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ‘सहकार से समृद्धि’ वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ।
राष्ट्रीय स्तर के इस मंथन में सहकारिता के माध्यम से दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक आर्थिक विकास एवं आजीविका के अवसर पहुंचाने पर चर्चा हुई।
भारत सरकार के सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि सहकारिता की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।
वर्कशॉप में प्रमुख विषयों पर मंथन हुआ—
🔹 बहुउद्देशीय पैक्स का गठन और डिजिटलीकरण
🔹 पैक्स को CSC एवं माइक्रो-एटीएम सुविधाओं से जोड़ना
🔹 विकेंद्रीकृत अनाज भंडारण
🔹 सहकारी बैंकिंग एवं वित्तीय प्रबंधन
🔹 डेयरी, मत्स्य और लघु वनोपज आधारित गतिविधियां
🔹 प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और सप्लाई चेन
🔹 सहकारिता के सफल मॉडलों एवं नवाचारों का आदान-प्रदान
छत्तीसगढ़ ने राज्य में 500 से अधिक नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों के गठन तथा डेयरी, मत्स्य पालन और लघु वनोपज के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।
बस्तर में पहली बार आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का विमर्श सहकारिता के माध्यम से स्थानीय आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के विभिन्न अवसरों पर केंद्रित है।
#SahkarSeSamriddhi #Cooperation #Bastar
Bastar, Chhattisgarh | Oct 8, 2026