रादौर: रादौर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने की इनेलो पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा
रादौर से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने आज इनेलो पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को वह मुख्यमंत्री नाइब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होंगे। आज रादौर अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं की यह इच्छा थी, इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।