सहारनपुर: नगरायुक्त शिपु गिरी और महापौर डॉ. अजय सिंह ने नेताजी सुभाषचंद्र उद्यान में दीपोत्सव मनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सहारनपुर में सोमवार सुबह 9 बजे नगरायुक्त शिपु गिरी व महापौर डॉ. अजय सिंह ने रामकृष्ण मॉर्निंग परिवार द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र उद्यान में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर दोनों जनप्रतिनिधियों ने परम श्रद्धेय प्रातः स्मरणीय देवी सुदीक्षा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे उनका मन शांति और ऊर्जा से भर उठा।