मांझी: सीतलपुर से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Manjhi, Saran | Sep 23, 2025 शीतलपुर पंचायत के लागुनी जगौती ब्रह्म स्थान परिसर से मंगलवार को करीब दो बजे मां दुर्गा पूजा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा फूटानी बाजार होते हुए डुमाई गढ़ घाट पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोंच्चारण के साथ गंगा तट पर विधिवत जल भरकर पुनः कलश को लेकर वापस लौट आए।