मंझनपुर: लहना गांव में ससुरालियों ने विवाहिता को बंद कमरे में दी यातनाएं, घर से किया बेघर
करारी कोतवाली के लहना गांव ब्याही युवती को बंद कमरे में यातना देने के बाद ससुरालियों ने घर से बेघर कर दिया। मायके से नकदी व सोने की जंजीर नहीं लाने पर ससुराल वाले जान के दुश्मन बन गए है। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।