फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर में अचानक खड़े-खड़े व्यक्ति की मौत, सरकारी ट्रामा सेंटर में किया गया मृत घोषित
थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर अपने घर कोटा से टिंकू गुप्ता बीते दिन आये थे, जहां शनिवार सुबह अचानक खड़े खड़े गिर पड़े। परिजन जीवित होने की आस में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजन घर ले गये। वहीं भतीजे ने मीडिया को शनिवार दोपहर 12 बजे करीबन पूरी जानकारी दी।