बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के जारंगडीह में ढोरी माता का वार्षिक महोत्सव पूजा शुरू हो चुका है। शनिवार शाम लगभग साढ़े पाँच बजे शोभा यात्रा निकाली गई और मिस्सा पूजा व प्रतिमा दर्शन कराई गई।ढोरी माता तीर्थालय सह चर्च जारंगडीह में स्थित है यह सभी धर्मों का आस्था का मुख्य केंद्र है तथा कोयलांचल में बसे सभी लोगों का माता मरियम पर अटूट विश्वास व श्रद्धा है।