गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों से हटाया गया अतिक्रमण
गया नगर निगम के द्वारा शहर के प्रमुख सड़क मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने सोमवार की दोपहर 2 बजे बताया कि दिग्घी तालाब,दुर्गाबाड़ी सहित शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों और ठेला को हटाया गया है। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर प्रमुख सड़क मार्गों,सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया गया है।