विदिशा नगर: नटेरन के ऐचदा गांव के परिवार की गुहार, 70 साल से काबिज होने पर ज़मीन से बेदखल किया
नटेरन तहसील के ग्राम ऐचदा में रहने वाले अहिरवार परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपने फरियाद की। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके पीढियों से चार बीघा जमीन वह खेती-बाड़ी कर रहे हैं। उसी से उनका घर चलता है। विशाल ने बताया कि उनके पिता के बाद वह खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं तहसीलदार द्वारा कब्जा होने की बात कहते हुए हमें बेदखल किया जा रहा है