मेजा क्षेत्र स्थित नेवढ़िया गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन आज गुरुवार को सुदामा चरित्र के मार्मिक वर्णन के साथ शाम करीब 07:00 के आसपास हुआ। कथा व्यास राम अचल शुक्ल महाराज ने सच्ची मित्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। भजन गायक शिवशंकर तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।