उरई: जिलाधिकारी कार्यालय उरई में पहुंचे मृतक के परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता, आरोपियों को जेल भेजने की लगाई गुहार
Orai, Jalaun | May 23, 2025 उरई तहसील क्षेत्र के जिलाधिकारी कार्यालय में मृतक के परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचे,मिली जानकारी के अनुसार जगदेवपुर गांव के पास व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला था,जिस पर परिजनों ने हत्या कर आरोप लगाया था और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की थी,वहीं गिरफ्तारी को लेकर दिन शुक्रवार समय 2 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया है और गुहार लगाई है।