आगरा: बोदला चौराहे पर भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप, TSI पर बदसलूकी और मोबाइल तोड़ने पर मामला गरमाया
Agra, Agra | Feb 17, 2026 आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला चौराहे पर भाजपा नेता गोगा मौर्या ने टीएसआई कमल कुमार पर अभद्रता और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में युवा भाजपाइयों ने पुलिस चौकी पर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।