कानपुर: ऐप के जरिए अब बिना जांच के भी महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का पता चल सकेगा, HBTU में तैयार हुआ एप्लीकेशन
सर्वाइकल कैंसर से परेशान महिलाओं को जांच व पहले से जागरुक करने के लिए जल्द ही अस्पतालों व लैब के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं होगी। एचबीटीयू के मैकेनिकल के दो पीएचडी स्कॉलर ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें फोटो अपलोड करते ही रिपोर्ट चंद मिनटों में सामने आ जाएगी।अनामिका मिश्रा पांडेय ने बताया कि,मंगलवार 1 बजे इस अप से सर्वाइकल कैंसर का पता जल्द लगाया जा सकेगा।