रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक पालमपुर में सत्य साईं सेवा समिति द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में बुजुर्गों बच्चों तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने बताया कि यह मैराथन विला कैमिला कालू दी हट्टी तथा अन्य क्षेत्रों से होती हुई वापस पहुंचेगी। इस दौरान उन्होंने टीवी किटें भी लोगों को वितरित की हैं।