ग्वालियर गिर्द: फर्जी मैरिज ब्यूरो में ठगी का धंधा, दो महिलाएं गिरफ्तार, 45 मोबाइल व 12 एटीएम बरामद, 1500 लोग ठगे गए
साइबर और क्राइम ब्रांच ने एक संयुक्त कार्रवाई में दो फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया है। यहां 20 लड़कियां काम करती थीं। कॉल सेंटर में माय पार्टनर india.com और यूनिक rishtey.com के नाम से वेबसाइट बना रखी थीं।एसपी धर्मवीर सिंह ने यहां बताया कि शादी के लिए लड़के लड़कियों को सुंदर सुंदर फोटो भेजी जाती थीं और खुद हीरिशतेदार बनकर लोगों को ठगा जाता था