समस्तीपुर: भुट्टा चौक राइस मिल के समीप बाइक सवार अपराधी ने एक युवक को मारी गोली, हालत गंभीर,डीएमसीएच रेफर
जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक राईस मील के समीप सोमवार की संध्या पैसा कलेक्शन करके बाइक से समस्तीपुर आ रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर वार्ड 7 के शंकर राय के पुत्र संतोष राय के रूप में की गई। जख्मी युवक की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच किया रेफर।