अनूपपुर: वेतन-एरियर रुका: अनूपपुर नपा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
अनूपपुर नगर पालिका के कर्मचारियों ने लंबित वेतन, एरियर भुगतान व नियमित वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी नपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं। पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद भुगतान न होने से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हड़ताल से शहर की सफाई, पेयजल समेत अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।