खंडवा जिला अस्पताल परिसर में स्थित साईं मंदिर की हालत इन दिनों बेहद जर्जर और चिंताजनक बनी हुई है। मंदिर की छत पूरी तरह से खराब हो चुकी है और जगह-जगह से पानी टपक रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि मंदिर में जलने वाली साईं बाबा की अखंड धूनी के ऊपर भी छत से लगातार पानी टपक रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की