गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के तरावे चौक पर श्रद्धा के साथ 9 दिवसीय अष्टयाम का आयोजन किया गया है। दूर-दूर से आई कीर्तन मंडलियों की रामधुन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।गुरुवार को नेपाल से आई महिला कीर्तन मंडलियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजकों के अनुसार यह अष्टयाम समाज में सुख समृद्धि और शांति की कामना से किया गया है।