बैरिया: बैरिया थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान
पुलिस मुख्यालय बिहार पटना के निर्देश पर अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु रविवार की शाम बैरिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया के आदेशानुसार संध्या 6 बजे से रात 9 बजे तक यह अभियान संचालित किया गया। वाहन जांच के दौरान थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में दरोगा दीपक दुबे मौजूद।