उरई: पीएम मोदी ने उरई में 1200 मेगा वॉट की सोलर परियोजना का किया वर्चुअल शुभारंभ, डीएम व सदर विधायक रहे मौजूद
Orai, Jalaun | Mar 4, 2024 उरई तहसील क्षेत्र में आज 1200 मेगावॉट की सोलर परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा जिला, अधिकारी राजेश कुमार पांडे भी मौजूद रहे। वहीं जिले के अलग-अलग तहसीलों में सोलर प्लांट लगाए गए। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि इस परियोजना से ग्रामीण व शहरी इलाकों में विकास होगा।