ग्यारसपुर: तेज आंधी और तूफान से मकानों की उड़ी चादरें
ग्यारसपुर क्षेत्र में देर शाम आंधी और तूफान में तबाही मचाई ।
ग्यारसपुर क्षेत्र में देर शाम आंधी और तूफान में तबाही मचाई । आंधी तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई । तेज आंधी से कच्चे घरों के ऊपर छाई हुई चादरें उड़ गई । और घर में पानी भर गया , वही बिजली विभाग के तेज आंधी और तूफान में खेतों में खड़े पोल धराशाई हो गए । जिससे कि ग्यारसपुर नगर में 4 से 5 घंटे बिजली गुल रही ।