बरेली: किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दबंगों ने युवक पर ईट-पत्थरों से किया हमला, युवक हुआ घायल
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दबंगों द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।