सूरतगढ़: नहाय खाय के साथ सूरतगढ़ में छठ पर्व की धूम शुरू, घाटों में भरा गया शुद्ध जल, पानी में खड़े होकर देंगे सूर्य को अर्घ्य
सूरतगढ़ में पूर्वांचल समाज का छठ पर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। सोमवार को व्रतधारी महिला पुरुष ढलते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य देंगे। और मंगलवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगे। शाम के समय घाटों पर साफ सफाई और शुद्ध जल भरने का काम किया गया। पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज में उत्साह का माहौल है।