चंदौली: भुड़कूड़ा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, खेती देखने जा रहे थे दंपति, शवों को लाया गया जिला मोर्चरी
चंदौली जनपद के बुबरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुड़कूड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कटरिया गांव निवासी विनोद यादव अपनी पत्नी नीलम यादव को बाइक पर बैठाकर अपनी खेती देखने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। मौत से कोहराम मच गया है।