मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय के BJP कार्यलय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक व पितृ पुरुष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया । इस दौरान BJP जिला अध्यक्ष बोले कि भाजपा की मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां एक विधान, एक प्रधान व एक निशान लागू किया है तो श्यामाप्रसादजी के बलिदान के कारण संभव हो पाया है।