सिरोंज: शहर में अल्प वर्षा होने से बने सूखे जैसे हालात,केतन डेम में काम मात्र में बचा पानी,एक दिन बीच हो रही सप्लाई
Sironj, Vidisha | Jul 27, 2024 बारिश के मौसम में भी सिरोंज के आसपास के शहर भोपाल, विदिशा और गुना में अच्छी बारिश हो रही हैं, लेकिन सिरोंज में अल्प वर्षा की स्थिति बनी हुई है। सिरोंज शहर को पानी की सप्लाई करने वाला केथन डैम लगभग सूख चुका है। इसके थोड़े से हिस्से में मात्र एक से डेढ़ फीट पानी बचा हैं, जिसके नीचे मिट्टी और गाद है।