जालौन: कुठौंद थाना के पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर दिए दिशा निर्देश
Jalaun, Jalaun | Sep 15, 2025 जालौन तहसील क्षेत्र के कुठौंद थाना का आज दिन सोमवार समय लगभग 5 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार सिंह जालौन द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प-डेस्क, साइबर हेल्प-डेस्क, हवालात इत्यादि का निरीक्षण किया व थाना के अभिलेखों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया और दिशा निर्देश दिए है।