शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत डल्लापुरवा ग्राम पंचायत के धोबियनबंगला गांव में अज्ञात कारणों से फूस के मकान में आग लग गई। घटना के समय मकान मालिक रघुराज परिवार सहित खेत पर थे। आग में करीब 5 हजार रुपये नगद, आभूषण, अनाज व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने की बात कही गई है