बाड़मेर: धूमधाम से बाड़मेर में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, शहर भर में निकली शोभायात्रा व कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Feb 22, 2024 बाड़मेर। गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई, इस दौरान बाड़मेर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बाड़मेर के राय कॉलोनी स्थित जांगिड़ समाज पंचायत भवन में विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के साथ शहर भर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न देवताओं की झांकियां भी तैयार की गई थी।