गोरखपुर: गुलरिया पुलिस ने लूट के आरोप में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट का मोटरसाइकिल बरामद
गोरखपुर के गुलरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर, चेकिंग के दौरान मुगलहा के पास से लूट का अपराध करने के आरोप में, दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इनके कब्जे से पुलिस ने लूट का मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गुलरिया पुलिस ने अभियुक्त जनार्दन यादव और अभियुक्त कमलेश यादव को जेल भेज दिया।