बालूमाथ: हंटरगंज से रांची जा रहे यात्री की हृदयाघात से मौत, बालूमाथ में डॉक्टर ने की पुष्टि
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केवला गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह 33 वर्ष की मौत हंटरगंज से रांची जाने के क्रम में आज शनिवार कि सुबह 9 बजे मौत हो गई वे हंटरगंज के केवला गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह के पुत्र थे। जो आज शनिवार की सुबह हंटरगंज से रांची जाने वाली अर्सलान यात्री बस पर बैठे हुए थे कि बालूमाथ बारियातू के बीच उनके साथ यह घटना घटी।