मकर संक्रांति के अवसर पर सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार दिनभर पतंगबाजी का दौर चलता रहा।बुधवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दिनभर पतंगबाजो ने छतो पर चढ़कर पतंगबाजी की।मकर संक्रांति के अवसर पर शहर में दिनभर दान पुण्य का भी दौर चला और लोगों ने गौशाला पहुंचकर गायों को भी हरा चारा डालते हुए दान पुण्य किया।